फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई से छात्रा का हाथ फैक्चर

Sat, 20 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
श‌िक्षक - फोटो : demo
विज्ञापन
बूढ़ाकेदार के राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल निवालगांव में कक्षा 10 की छात्रा को शिक्षक ने इसलिए पीट दिया कि वह किताब लेकर नहीं आई। शिक्षक ने छात्रा को इतनी बेरहमी से पीटा की उसका हाथ ही फैक्चर हो गया। गलती का अहसास होने पर शिक्षक अभिभावकों पर मामला रफा-दफा करने का दबाव बना रहा है, जिससे अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कक्षा 10 की छात्रा ममता पुत्री केशर सिंह रोज की भांति स्कूल गई थी। शिक्षक मदन नौटियाल जब क्लास में गए। उन्होंने सबसे किताब खोलने को कहा, लेकिन ममता के पास नहीं थी। इस पर शिक्षक को गुस्सा आ गया और उन्होंने छात्रा की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया।

घटना का पता चलने पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई। परिजन मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे कि शिक्षक ने गांव के अन्य लोगों को साथ लेकर परिजनों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं, जिससे दूसरे दिन भी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल सिंह ने बताया कि छात्रा का प्राथमिक उपचार किया गया है। राजस्व उपनिरीक्षक विनोद नाथ ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें