फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जांच के लिए भेजे मेडिकल स्टोरों से लिए गए चार सैंपल

Mon, 19 Jan 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। औषधि नियंत्रण विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को चंबा बाजार में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्राधिकरण के सचिव डॉ. आलोक राम त्रिपाठी, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सीपी नेगी और औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने मेडिकल स्टोरों की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने चार मेडिकल स्टोरों से चार अलग-अलग दवाओं के सैंपल भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे। जांच के दौरान एक मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाई गईं। संबंधित स्टोर में दवाओं की बिक्री और खरीद से संबंधित कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं था। मांगने पर स्टोर संचालक बिल-बाउचर भी प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके अलावा मेडिकल स्टोर के समीप कमरे में बेड लगे मिले। टीम ने उक्त मेडिकल स्टोर में तत्काल प्रभाव से दवाओं की बिक्री और क्रय पर रोक लगा दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. आलोक राम त्रिपाठी ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें