नई टिहरी। दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी के दौरान 4 लोगों के हल्के झुलसने के मामले जिला अस्पताल बौराड़ी में आएं हैं। चारों व्यक्तियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ़ बृजेश डोभाल ने बताया कि रविवार देर रात ओम प्रकाश और मोहन लाल को उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। आतिशबाजी के कारण एक व्यक्ति का पैर और दूसरे व्यक्ति का हाथ झुलसा हुआ था। वहीं सोमवार सुबह करीब 8 बजे डीएस रावत व 10 बजे के आसपास दिनेश भंडारी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। एक व्यक्ति की हथेली तथा दूसरे के हाथ आतिशबाजी के कारण झुलसा हुआ था। अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी लोगों की मरहम पट्टी करने के बाद उन्हें दवाइयां देकर घर भेज दिया। बताया सभी केस माइनर होने के कारण किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। संवाद