फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दीपों की रोशनी से जगमगाए घर-आंगन, जमकर हुई आतिशबाजी

Mon, 09 Nov 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी /कंडीसौड़ / थत्यूड़। दीपावली का त्योहार जिलेभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दीपोत्सव की रौनक रही। घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। शाम होते ही दीपों की रोशनी से घर-आंगन जगमगा उठे। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

दीपावली के बाद अब लोगों में इगास बग्वाल और मंगशीर की दीपावली को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह बना हुआ है। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। देर रात तक पटाखों और फूलझड़ियों से आसमान रोशन रहा।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पारंपरिक तरीके से भैलो खेलकर दीपोत्सव की खुशियां मनाईं। ढोल-दमाऊं की थाप और लोक परंपराओं ने पर्व के उल्लास को और बढ़ाया। दीपावली पर बाजारों और मोहल्लों में रौनक रही। लोगों ने परिवार और परिचितों के साथ मिलकर त्योहार मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें