फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्टर्ड एकाउंटेंट, प्रधानाचार्य सहित चार लोगों की कोरोना की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय कोविड केयर सेंटर में भर्ती प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं टिहरी के प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउंटेंट का भी कोरोना से निधन हो गया।
विज्ञापन

सीएमएस डा. अनिल नेगी ने बताया कि जीआईसी मंदार के प्रधानाचार्य व ग्राम कोट पट्टी खास जाखणीधार निवासी राजपाल सिंह परमार (59), प्रतापनगर रैका पट्टी के ग्राम मोटणा निवासी कुंवर लाल (54), उफल्डा श्रीनगर निवासी हरेंद्र प्रकाश (59) की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमित होने पर परिजनों ने उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया था। 24 घंटे के अंतर्गत तीनों लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वहीं नई टिहरी के प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउंटेंट अशोक पोखरियाल (55) का देहरादून स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित भी थे। दो दिन पूर्व ही उनके भतीजे ऋषभ पोखरियाल का भी कोरोना संक्रमण से निधन हुआ था। उनके आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक जताया। वह मूल रूप से प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पट्टी के खिट्टा-पोखरी के निवासी थे। स्व. पोखरियाल अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय, विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शांति प्रसाद भट्ट, राजेश डंयूडी, चंदन सिंह पोखरियाल, चंद्रशेखर पैन्यूली, मुरारी रांगड, शीशपाल गुसाईं, मोहन सिंह रावत, देवेंद्र नौडियाल, महादेव मैठाणी, देवेंद्र चमियाल ने दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन

देवस्थान गांव निवासी की भी मौत
पोखरी। दिल्ली में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे देवस्थान गांव के प्रदीप सती का शुक्रवार को देर रात निधन हो गया। प्रदीप के निधन की सूचना मिलते ही देवस्थान गांव में मातम पसराहै। स्वर्गीय प्रदीप सामाजिक कार्यों में सबसे आगे रहता था। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जितेंद्र सती, मनोज सती, राजेश, योगेंद्र, सचिन, सुनील, गिरीश, श्रीप्रसाद सती आदि ने प्रदीप के निधन पर शोक जताया। संवाद
रुद्रप्रयाग में संक्रमण से 2 लोगों की जान गई
रुद्रप्रयाग। कोरोना संक्रमण से जिले में दो लोगों की मौत हो गई। बीते 15 दिनों में मृतकों की संख्या 7 हो गई है। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि जखोली ब्लॉक के बजीरा गांव के 39 वर्षीय दिनेश सिंह व बुढ़ना गांव की 52 वर्षीय रूपा देवी को कोरोना संक्रमण होने पर माधवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को दोनों की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें