फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किमी पैदल चलने को ग्रामीण मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण नहीं होने से पुजारगांव के ग्रामीणों परेशान हैं। शासन-प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। बाजार से चार किमी पैदल दूरी तय कर रसद सामग्री, रसोई गैस सिलिंडर पीठ और कंधों पर ढोना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

प्रतापनगर ब्लॉक के पुजारगांव के लोगों का सड़क निर्माण का सपना हकीकत में नहीं बदल पा रहा है। 2003 में प्रदेश सरकार ने पुजारगांव केलिए सड़क निर्माण की सौगात दी थी। डोडग थापला से पुजारगांव तक 3.2 किमी सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 12 लाख की स्वीकृति मिली थी, लेकिन प्रथम चरण में मुआवजा वितरण के बाद निर्माण कार्य की वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। तब से ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। पूर्व प्रधान सुरेश आर्य, गिरीश आर्य, गुणानंद ईश्वर प्रसाद का कहना है कि समस्या समाधान के लिए उन्होंने कई बार सीएम, डीएम और स्थानीय विधायक को ज्ञापन दिया।
डोडग थापला-पुजार गांव सड़क की स्वीकृति पुराने सर्किल रेट पर मिलने से कार्य शुरू करने में दिक्कतें आ रही है। नए सर्किल रेट की डीपीआर बीते जून में शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई थी, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केएस नेगी, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें