फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक सहित चार कोरोना संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोट हिंदाव में कार्यरत एक सहायक अध्यापक सहित चार कोरोना संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया। कोविड केयर सेंटर श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती 12 संक्रमित लोग सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कोट में सहायक अध्यापक पर कार्यरत धीरज नैथानी (40) की बीती शाम को तबीयत अधिक खराब हुई। उन्हें तीन-चार दिन से बुखार और खासी की समस्या थी। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी ला रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पिलखी अस्पताल के डा. श्याम विजय ने बताया कि शिक्षक नैथानी की मौत के बाद जांच की गई। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नरेंद्रनगर अस्पताल के सीएमएस डा. नीरज राय ने बताया कि घनसाली सिल्यारा निवासी सुंदर सिंह (65), गजा स्वाडी निवासी गुड्डी देवी (48) और ग्राम कोट टिहरी खुमारा देवी (68) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती 12 कोरोना संक्रमित सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौट गए। कोविड केयर सेंटर में 176 लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें