विधायक शक्तिलाल शाह ने बृहस्पतिवार को घनसाली बाजार में डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले बस अड्डे का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बस अड्डे का निर्माण होने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
घनसाली विधायक शक्ति लाल ने कार्यदायी संस्था को बस अड्डे का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो घनसाली को पृथक जिला और बालगंगा ब्लाक का गठन करने का कार्य मजबूती से किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शंकरपाल सजवाण, ब्लाक प्रमुख बसुमती घणाता, व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. नरेंद्र डंगवाल, आनंद बिष्ट, जयवीर मिंया,चंद्रकिशोर मैठाणी, ओम प्रकाश भुजवाण, रामकुमार कठैत, पारेश्वर बडोनी आदि मौजूद थे।
शिलान्यास पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
घनसाली (टिहरी)। बाजार में बस अड्डे के शिलान्यास पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी ने कहा कि बस अड्डे के के लिए 2016 में बजट मंजूर हो गया था। लेकिन इन पांच सालों में सरकार निर्माण शुरू नहीं कर पाई। अब चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और विधायक को शिलान्यास की याद आई।