नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में वनाग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। घनसाली, कीर्तिनगर और लंबगांव में वाटर प्वाइंट जल्द तैयार करने का निर्णय लिया गया। जंगलों की आग बुझाने के लिए वन विभाग को आवश्यक उपकरण अभी से तैयार करने को कहा गया। जंगलों में आग न लगे इसके लिए ग्राम प्रहरियों और ग्राम समितियों के साथ बैठक करने पर जोर दिया गया।
डीएम ने कहा कि आगामी फायर सीजन के लिए वन विभाग अभी से सभी तैयारियां पूरी कर ले। नरेंद्रनगर के डीएफओ को महत्वपूर्ण विभागों की उपस्थिति में एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन करने को कहा। फायर कंट्रोल रूम को अपडेट रखने और आवश्यक उपकरणों को स्थापित करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम अरविंद कुमार पांडेय, डीएफओ पुनीत तोमर, जीवन दगाडे, अमित कंवर, संदीपा शर्मा , सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एएसपी जेआर जोशी उपस्थित रहे। संवाद