फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वन विभाग ने जब्त की प्रतिबंधित काफल और बांज की लकड़ी

Tue, 04 Mar 2025 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई में तस्कर ट्रक और कार छोड़कर हुए फरार
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। वन विभाग ने सोमवार की रात को एक ट्रक और कार से करीब दो लाख रुपये की प्रतिबंधित काफल की लकड़ी बरामद की है। वाहन में सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। विभागीय कर्मचारियों ने प्रतिबंधित लकड़ी को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।
वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि वनकर्मियों की सजगता से प्रतिबंधित लकड़ी के साथ दो वाहन पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक और कार में प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आगराखाल में नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन

वहां चेकिंग करते देख ट्रक चालक-परिचालक के साथ ही कार में सवार अन्य लोग भी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। वन विभाग और पुलिस कर्मियों ने उन्हें तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान ट्रक में 71 नग काफल प्रकाष्ठ जिसका कुल आयतन 4.86 घन मीटर और कार से भी काफल प्रजाति के चार नग प्रकाष्ठ और दो नग बांज के प्राप्त हुए। यह दोनों प्रजाति की लकड़ियां प्रतिबंधित श्रेणी में रखी गई है।
विज्ञापन

बरामद लकड़ियों की बाजारी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही कार्यवाही करने पर प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगड़े ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना की है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। टीम में वन दरोगा राजेंद्र कंडारी, डीएस भंडारी, अनुज राठौर, वन आरक्षी पूर्ण सिंह राणा, निधि असवाल, वनकर्मी राजपाल और दिनेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें