फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने किया पांच किलो बासी मांस नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने जिला मुख्यालय की सब्जी, मीट, परचून और बेकरी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने एक मीट की दुकान से पांच किलो बासी मांस और सब्जी की दुकान से तीन किलो सड़ी गोभी बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया। साथ ही व्यापारियों को खराब सामान न बेचने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शरदा शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नई टिहरी, बौराड़ी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कई दुकानों पर गंदगी पसरी होने पर दुकानदारों को फटकार लगाकर साफ-सफाई के निर्देश दिए। 16 दुकानों में कई खामियां मिली हैं, जिनमें खाद्य सुरक्षा लाइसेंस, खाद्य पदार्थों का रख रखाव, रेट लिस्ट आदि शामिल हैं। बताया कि एक सप्ताह में सुधार कर जवाब न देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें