फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या की आशंका में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली से लापता नाबालिग लड़की के पिता ने एक युवक पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार लड़की के कपड़े नदी किनारे से बरामद किए गए हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक साथ नदी में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन

घनसाली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। वे बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे उठे तो 14 वर्षीय बेटी गायब थी। आसपास तलाशने पर उसका पता नहीं चल पाया तो शक के आधार पर प्रदीप आर्य उर्फ पप्पू (24) निवासी घनसाली को फोन किया। लेकिन, उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजन बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि हनुमान मंदिर के पास नदी किनारे एक लड़की के चप्पल और कपड़े पड़े हैं। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बेटी के कपड़ों को पहचान लिया। उन्होंने आशंका जताई कि प्रदीप ही उनकी को बहला-फुसला कर ले गया है। थानाध्यक्ष शिवमोहन शाह ने बताया कि प्रदीप को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने नदी में छलांग लगा दी थी। लेकिन वह कुछ दूर ही नदी किनारे लग गया और लड़की बह गई। इसके बाद पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आशंका जताई कि युवक ने दुष्कर्म करने के बाद उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया होगा। साथ ही उन्होंने हत्या की आशंका भी जताई है। थानाध्यक्ष शिवमोहन शाह ने बताया कि प्रदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। दिनभर खोजबीन करने के बाद भी लड़की का पता नहीं चल पाया है। आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें