फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड गाइड लाइन और आचार संहिता का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप नोडल अधिकारी नमामि बंसल ने विधानसभा चुनाव में लोगों को जागरूक कर मत प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने 10 दिसंबर से लेकर अब तक चलाई गई विभिन्न गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ ने स्वीप के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड और आचार संहिता की गाइड लाइन कर पालन करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नए प्रयोग किए जाए। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बबीता शाह ने बताया कि स्वीप के तहत दी जाने वाली जानकारी के लिए 782 बीएलओ ने करीब 70 हजार परिवारों से एक-एक सदस्य को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया गया है। सीडीओ ने कहा कि अवशेष बूथों के बीएलओ को भी 18 जनवरी से पहले सभी परिवार के एक-एक सदस्य को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाए। जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी ने बताया कि युवक, महिला मंगल दलों के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक गतिविधि की जा रही है। इस मौके पर डीपीआरओ विद्या सिंह सोमवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें