फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: स्वनिधि महोत्सव में फेरी व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

Wed, 10 Jun 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने किया स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

नई टिहरी। नई टिहरी नगर पालिका सभागार में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में फेरी व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में फेरी व्यवसायियों करने वाले लोगों के लिए पीएम स्वनिधि योजनाओं लाभकारी साबित होगी।
ईओ वासुदेव डंगवाल ने फेरी व्यवसायियों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सिटी मिशन मैनेजर अरविंद जोशी ने पीएम स्वनिधि पुनर्गठित योजना की जानकारी देते हुए बताया योजना के तहत प्रथम चरण में 15 हजार, दूसरे चरण 25 तथा तीसरे चरण में 50 हजार का ऋण दिए जाने के साथ 30 हजार तक का क्रेडिट कार्ड दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

जिले में 1258 लाभार्थियों को ऋण व चार को क्रेडिट कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। डिजिटल युग में फेरी व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की जरूरत है। पालिकाध्यक्ष रावत ने बैंक शाखाओं के अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद विजय कठैत, मानवेंद्र रावत, प्रवेश चौहान, उर्मिला राणा, मधु भट्ट, रितु भूषण, नवीन सेमवाल, सीमा नेगी, विनीत उनियाल, डॉ़ प्रीति पोखरियाल, खेमराज रावत, विपिन खत्री, ममता,भागीरथी पंवार, अनीता नेगी, शिवदयाल, नीलम उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें