फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलंगना और बालगंगा के जंगलों में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना और बालगंगा रेंज के जंगल इन दिनों आग से धधक रहे हैं। इस मौसम में जहां जंगल अक्सर बर्फ से ढके रहते थे, वहां आग की लपटें देखकर लोग हैरत में हैं। वन विभाग बुधवार को लगी आग दूसरे दिन भी काबू नहीं कर पाया है, जिससे काफी बड़ा वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले जाखणीधार क्षेत्र में भी चीड़ के जंगल में आग भड़क गई थी। बालगंगा रेंज के केमर, आरगढ़, गोनगढ़ और भिलंगना रेंज मुख्यालय के आसपास चीड़ के जंगलों में बुधवार दोपहर को एकएक आग लग गई, लेकिन वन विभाग दूसरे दिन भी जंगल की आग नहीं बुझा पाया। जिससे काफी बड़ा वन क्षेत्र जलकर राख हो गया। भिलंगना और पौखाल क्षेत्र के जंगलों में आग भड़कने पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग की लचर कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त करने की मांग की है। रेंज अधिकारी शरत सिंह नेगी ने बताया कि कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण चीड़ की पत्तियां सूख गई हैं, स्थानीय लोगों की लापरवाही से जंगलों में आग भड़क गई। समय से पहले लगी आग पर काबू पाने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें