फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताकोट में शुरू हुआ मत्स्य पालन ग्रोंथ सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजना के तहत मंगलवार को भिलंगना ब्लॉक के सीताकोट में मत्स्य पालन ग्रोथ सेंटर का शुभारंभ किया गया। ग्रोथ सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को मत्स्य पालन के लिए जरूरी सामग्री और दवाइयों की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक गरिमा मिश्रा व पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनी लाल शाह ने ग्रोथ सेंटर का शुभारंभ किया। सहायक निदेशक मिश्रा ने बताया कि ग्रोथ सेंटर का कार्य क्षेत्र में मछली उत्पादन को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भिलंगना क्षेत्र में प्रति वर्ष 10 टन तक मछली का उत्पादन किया जा सकता है। ट्राउट मछली के उत्पादन के लिए भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 60 यूनिटें लगाई जा रही है। इस मौके पर विशाल सिंह बिष्ट, सीता नेगी, हर्षपाल मिश्रा, आमोद नौटियाल, अमीर सत्यार्थी, सत्य प्रकाश, संजय सक्सेना, राहुल शाह, रवि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें