मत्स्य विभाग ने जिला योजना के अंतर्गत आईटीबीपी के जवानों के साथ मिलकर टिहरी बांध की झील में करीब 3.50 लाख रोहू और कतला, नैना प्रजातियों की मछलियों के बीजों का संचय किया।
प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य आमोद नौटियाल ने बताया कि आने वाले समय में झील में मछलियों का बड़े स्तर पर उत्पादन होगा। अभी झील में गोल्डन महाशीर, कॉमन कार्प, स्नो ट्राउट, रोहू सहित कई प्रजातियों की मछलियों का उत्पादन किया जा रहा है। इस मौके पर आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेट आशुतोष बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिला पंचायत विजयपाल रावत, क्षेपंस अजय चंद्रा आदि थे।
संवाद
चित्रों में उकेरी समृद्ध भारत की तस्वीर
नरेंद्रनगर (टिहरी)।
राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें छात्राओं ने समृद्ध भारत के विभिन्न पहलुओं की खूबसूरत तस्वीर उकेरी। गत 5 और 7 अक्तूबर को भी छात्रों के वैचारिक क्षमता लेखन कौशल परखने पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ़ एके सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर को महाविद्यालय में हुई सभी प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों और टीमों की घोषणा की जाएगी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद