फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से फलदार पेड़ों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वन प्रभाग क्षेत्र के ग्राम डागर के आगरवाला नामे तोक में आग लगने से फलदार पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। गांव के सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि सोमवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेतों में आग लगा दी, जिससे वह आग उनके बागीचे से कुंदन सिंह, जयपाल सिंह, राजेंद्र, कमला देवी और शीशपाल सिंह के बागीचे में फैल गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है। वन कर्मी बुद्धिराम जोशी, सुंदरलाल भट्ट, यशपाल सिंह, प्रीतम सिंह, भगत सिंह रावत और विजय सिंह ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें