फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी: नरेंद्रनगर में टायर में आग लगने से 12 टन स्क्रैप से लदे ट्रक का सामान जला, हादसे में बाल-बाल बचा चालक

Sat, 10 Oct 2026 06:53 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद।

सार

टिहरी से गुजरात जा रहे एक वाहन में टायर में आग लगने से उसमें लदा करीब 12 टन कार्गो स्टील लेमिनेशन स्क्रैप जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी से गुजरात जा रहे एक वाहन में टायर में आग लगने से उसमें लदा करीब 12 टन कार्गो स्टील लेमिनेशन स्क्रैप जल गया। घटना की सूचना मिलने पर नरेंद्रनगर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में वाहन चालक सुरक्षित है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, वाहन बीती रात टिहरी से करीब 12 टन कार्गो स्टील लेमिनेशन स्क्रैप लेकर गुजरात के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान वाहन के टायर में आग लग गई, जिससे वाहन में रखा सामान जल गया। घटना की सूचना मिलने पर नरेंद्रनगर पुलिस और फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

ये भी पढे़ं...UK Top News:  केदारनाथ यात्रा तीन घंटे रोकी, हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, हरिद्वार में जाम, हरीश रावत की दो टूक

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आग बुझने के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। हालांकि, वाहन अब चलने की स्थिति में नहीं है। वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। राहत की बात यह है कि हादसे में चालक सुरक्षित है। वाहन में रखे सामान का बिल भी सुरक्षित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें