फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गुल्डी और पुरसोल गांव के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंंबा (टिहरी)। चंबा कस्बे से सटे गुल्डी और पुरसोल गांव के जंगल में भड़क गई है। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बीते रविवार दोपहर को गुल्डी गांव के जंगल में आग लग गई, जो तेज हवा चलने के कारण आग हड़म गांव के निकट बस्ती तक पहुंच गई। वन विभाग टीम और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार को पुरसोल गांव से सटे जंगल में फिर आग भड़क गई। वन विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। रानीचौरी मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि जनवरी में बारिश नहीं हुई है। फरवरी में करीब 80 मिमी़ बारिश दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों में कम बारिश के कारण मिट्टी में नमी की कमी बनी हुई है। इधर रेंजर आशीष डिमरी का कहना कि दोनों गांवों के जंगलों में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें