फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिकवाल समुदाय को भी मिलेगा आर्थिक आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार ने फिकवाल समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने और आर्थिक आधार पर कमजोर लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग विधानसभा सत्र में नियम 53 के तहत की है, जिसके जवाब में सरकार ने बताया कि ओबीसी में शामिल किए गए प्रतापनगर के फिकवाल समुदाय को केंद्रीय सूची में जोड़ने को केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही जब तक केंद्रीय ओबीसी सूची में यह क्षेत्र नहीं जुड़ जाता है, तब तक प्रतापनगर वासियों को 10 फीसदी आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के लिए प्रमाणपत्र निर्गत करने के आदेश जिला प्रशासन को दिए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक पंवार ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रतापनगर केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल होगा। मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत, हर्षमणी सेमवाल, राजेंद्र नेगी, जिला महामंत्री गोविंद रावत, ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल, मोहन लाल सेमवाल, गिरीजा सेमवाल, रमेश रतूड़ी, संजय पैन्यूली, राजपाल राणा, कृपाल सिंह, परमवीर पंवार, अरविंद पंवार, शिव सिंह बिष्ट, राजेंद्र जुयाल, चंदन बगियाल आदि ने आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ दिलाने और केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने का प्रस्ताव भिजवाने पर विधायक विजय सिंह पंवार, समाज कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
फिकवाल और गंगाड़ी समुदाय को प्रमाणपत्र दें
कंडीसौड़ (टिहरी)। जिला कांग्रेस कमेटी ने डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर टिहरी जिले के फिकवाल और गंगाड़ी समुदाय के लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) वर्ग प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रतापनगर और कंडीसौड़ तहसील क्षेत्र में फिकवाल और गंगाड़ी समुदाय के लोग निवासरत हैं। दोनों को सरकार की ओर से ओबीसी का दर्जा दिया गया है, लेकिन केंद्रीय आरक्षण की सूचि में शामिल न होने के कारण इन क्षेत्रों में निवासरत लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, नगर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, आनंद सिंह बेलवाल के हस्ताक्षर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें