फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ लगाया जाना है जरूरी

Wed, 26 Mar 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जन सेवा कार्यक्रम के तहत अधिकारियों के सामने उठाई ग्रामीणों समस्या
विज्ञापन

घुत्तू में 50 लोगों ने बताई अपनी समस्याएं
घनसाली/चंबा। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित जन सेवा कार्यक्रम के तहत गांव-गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में यहां भिलंगना ब्लॉक के घुत्तू और चंबा ब्लॉक के गुनोगी गांव में रात्रि चौपाल लगाई गई। गुनोगी के लोगों ने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए घेरबाड़ लगाने की मांग
प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित जन सेवा कार्यक्रम के तहत भिलंगना ब्लॉक के दूरस्थ गांव घुत्तू में रात्रि चौपाल लगाई गई। चौपाल में 50 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। एसडीएम संदीप कुमार ने अधिकतर समस्याओं का निराकरण करते हुए अन्य समस्याएं जल्द हल करने का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने गांव में संचालित योजनाओं का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुनोगी में भी रात्रि चौपाल लगाई गई। डीडीओ मो. असलम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल में कई लोगों ने आवास सुविधा प्रदान करने, बागवानी लगाने में मदद करने और खेती सुरक्षा के लिए घेरबाड़ लगाने की मांग की। गांव की छंछरी देवी ने कई महीनों से रुकी वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान करने की मांग की। डीडीओ ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र ही समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें