फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: किसानों को वर्मी कंपोस्ट और जैविक खेती का दिया प्रशिक्षण

Thu, 26 Mar 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत डांगसेरा के काश्तकारों को कृषि वैज्ञानिकों ने वर्मी कंपोस्ट एवं जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार पौड़ी के कृषि वैज्ञानिक डॉ़ पंकज कुमार वैद्य, डॉ़ सुमित चौधरी, डॉ़ विकास सेंगर ने कहा कि किसान वर्मी कंपोस्ट से फसलों की अधिक पैदावार बढ़ाई जा सकती है। इस पर लागत भी कम आती है। यह पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सबसे उपयोगी तकनीक है। वर्मी कंपोस्ट से किसान अपनी खेती को अधिक टिकाव और लाभप्रद बना सकते हैं। जैविक खेती से फसलों की गुणवत्ता में सुधार होता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शैला तलवान ने वैज्ञानिकों की समक्ष मिट्टी की गुणवता और उत्पादन बेचने के लिए बाजार की समस्या को रखा। तीनों वैज्ञानिकों ने काश्तकारों से कृषि संबंधित संसाधनों की जानकारी भी ली। वैज्ञानिकों ने किसानों से कृषि संबंधी शिविरों में जरूर प्रतिभाग करने को कहा। ग्राम प्रधान शैला ने वैज्ञानिकों से समय-समय काश्तकारों को नई तकनीकी के प्रशिक्षण देने को कहा। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान प्यार दास, पार्वती देवी, सोहनलाल शाह, शेर सिंह, सत्य प्रकाश डंगवाल, इंदर सिंह, विक्रम पलवान, सत्यनारायण शाह, राकेश पलवान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें