फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विस्तारीकरण को सीएम घोषणा के बाद भी नहीं मिला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ करोड़ खर्च होनेपर भी बदहाल बना बौराड़ी स्टेडियम
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित बौराड़ी स्टेडियम के विस्तारीकरण पर नौ करोड़ खर्च होने पर भी दशा नहीं सुधर पाई है। स्टेडियम में नाली निकासी से लेकर अन्य कार्य न होने के कारण बदहाल बना हुआ है। बारिश के दिनों में स्टेडियम पानी से भर जाता है जिससे खेल प्रेमियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री ने अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए धनराशि देने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक धनराशि नहीं मिल पाई है।
2015-16 में सरकार ने स्टेडियम के विस्तारीकरण को करीब आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे लेकिन कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम ने स्टेडियम का विस्तारीकरण तो किया लेकिन नाली निकासी की व्यवस्था नहीं की। 2020 में भी सरकार ने करीब 80 लाख रुपये स्टेडियम के छूटे कार्यों के लिए दी लेकिन उस धनराशि से नाली का निर्माण नहीं हो पाया। 2021 में मुख्यमंत्री ने अवशेष कार्यों को पूरा कराने के लिए धनराशि देने की घोषणा की थी। इसके लिए कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम चंबा ने दो करोड़ 58 लाख रुपये की डीपीआर शासन को भेजी थी लेकिन डेढ़ साल बाद भी मुख्यमंत्री घोषणा से धनराशि नहीं मिल पाई। स्टेडियम का निर्माण कार्य अधर में लटका है। स्टेडियम की स्थिति इतनी खराब है कि बारिश के दिनों में पानी से लबालब भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौराड़ी स्टेडियम के लिए पूर्व में मिली धनराशि खर्च हो गई थी। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनवरी 2022 में दो करोड़ 58 लाख की डीपीआर शासन को भेजी गई। धनराशि मिलने पर काम शुरू किया जाएगा। -सौरभ शर्मा, परियोजना प्रबंधक, पेयजल निगम चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें