फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को पूरा करने अधिकारी नहीं दिखा रहे रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबार्ड ने गढ़वाल मंडल में आईआरडीएफ (रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड) के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की, जिसमें बताया कि विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि दिए जाने के बावजूद कई विभाग योजनाओं का निर्माण पूरा करवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे जनता को नाबार्ड की योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को बौराड़ी में आयोजित कार्यशाला का नाबार्ड मुख्य महाप्रबंधक सुनील चावला, डीजीएम वाईडी अग्रवाल ने शुभारंभ किया। सीजेएम चावला ने बताया कि उत्तराखंड में नाबार्ड के सहयोग से 3700 परियोजनाएं गतिमान हैं, जिसके लिए आठ हजार करोड़ स्वीकृत हैं। इसमें से छह हजार 700 करोड़ अवमुक्त किए जा चुके हैं, लेकिन 37 परियोजनाएं ऐसी हैं, जिन पर पिछले एक साल से कार्य प्रारंभ ही नहीं हो पाया है। नाबार्ड टिहरी के डीडीएम कृष्णा सिंह ने बताया कि जिले में 24 परियोजनाएं धीमी गति से चल रही हैं। गढ़वाल मंडल में पॉलीटेक्निक, पंपिंग योजना, स्कूल भवन, उद्यानीकरण कार्य, लघु उद्योग, आईटीआई भवनों के निर्माण नाबार्ड की ओर से वित्त पोषित की जा रही हैं। इस मौके पेयजल निगम के एसई आरके गुप्ता, लघु सिंचाई एसके तिवारी, पीके सिंह, सीईओ एसपी सेमवाल, ललित मोहन चमोला, सीएन काला, लीड बैंक अधिकारी डीएस डुंगरियाल, ईई केएस नेगी, युवराज सिंह, तेजपाल सिंह, अतुल पाठक, लक्ष्मी चंद रमोला, डीसीबी के जीएम पीपी सिंह, गौरव डोभाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें