फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान दिवस पर पूर्व सैनिक किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रतापनगर और थौलधार की ओर से प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद मेरा बूथ मेरा अभिमान के तहत पार्टी के 100 से अधिक बूथ एजेंटों को बूथ लेबल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

प्रतापनगर में आयोजित सम्मेलन का पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, राजीव पंवार, मान सिंह रौतेला, खुशीालाल, पूर्व सैनिक समीर चंद रमोला, राजेंद्र पंवार, साहब सिंह थलवाल, गब्बर सिंह, सुंदर सिंह रावत, मुकंद राम जोशी, किशन बगियाल, गुलाब सिंह पंवार, चमन सिंह थलवाल, उत्तम सिंह आदि मौजूद थे। दूसरी ओर, थौलधार ब्लॉक के कंडीसौड़ में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने 40 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक सोहन लाल खंडोली, सतीश सिंह राणा, खेम सिंह, गंभीर सिंह गुसाईं, अनिल राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें