फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ढालवाला में सड़क, पेयजल, विद्युत और जाम की समस्या हल करे ईओ

Thu, 12 Dec 2024 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग मित्र की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति पर हुई चर्चा
विज्ञापन

सरोट और लक्षमोली औद्योगिक क्षेत्र में जल्द आवंटन करें भूखंड : डीएम
नई टिहरी। उद्योग मित्र की बैठक में औद्योगिक स्थान सरोट और लक्षमोली की वर्तमान स्थिति, एमएसएमई नीति और पीएम विश्वकर्मा योजना पर चर्चा की गई। डीएम ने सिंगल विंडो, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम नीति, जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति पर चर्चा करते हुए उद्यमियों की समस्याएं भी सुनी।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम मयूर दीक्षित ने मुनिकीरेती नगर पालिका के ईओ से कहा कि औद्योगिक क्षेत्र ढालवाला का निरीक्षण कर वहां सड़क, पेयजल, विद्युत, जाम लगने की समस्या का जल्द समाधान करें। बैठक में होमस्टे मानकों के अनुरूप बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। आगराखाल में स्थित एक होटल में पानी की समस्या को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए समस्या का समाधान जल्द करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तपोवन क्षेत्र में पार्किंग स्थल से विद्युत पोल हटाने के संबंध में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने कहा कि क्षेत्र में एडीबी के तहत लाइन का अंडरग्राउंड का काम चल रहा है। उसी दौरान पोल को भी हटा दिया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एचसी हटवाल ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम नीति 2015 के तहत 51 इकाइयों के एक करोड़ 77 लाख से अधिक के ब्याज उपादान के दावे और 21 इकाइयों के एक करोड़ 56 लाख से अधिक के विद्युत उपादान के दावे सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए समिति के सम्मुख रखे गए हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान लक्षमोली, सरोट और ढालवाला में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत भूमि आवंटन की जानी है, जिसकी साइट देहरादून से बंद है। इस पर डीएम ने संबंधित को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, एलडीएम मनीष मिश्रा, ईई अमित आनंद, डीपीआरओ एमएम खान, श्रम अधिकारी आईशा और डीओ फूड प्रमोद पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें