फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नए सत्र में दीनगांव इंटर कॉलेज को मिलेगी नई सौगात

Thu, 12 Dec 2024 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। दीनगांव के राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए राहतभरी खबर है। पिछले सात वर्षों से संसाधनों की कमी का सामना कर रहे दीनगांव इंटर कॉलेज को अब सुविधाएं मिलने जा रही है। आगामी शैक्षिक सत्र में छात्रों को नए कक्ष मिल जाएंगे।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र अप्रैल से दीनगांव इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए पर्याप्त कक्ष मिलने की उम्मीद जगी है। 2017 में दीनगांव हाईस्कूल का इंटर स्तर पर उच्चीकरण तो हो गया था, लेकिन इंटर कॉलेज का भवन नहीं बन पाया है। विद्यालय में हर साल छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान सत्र में लगभग 350 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। कॉलेज केवल चार कक्षाओं में संचालित हो रहा था, जिससे छात्रों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में कक्षों का विधिवत संचालन करना शिक्षकों के लिए भी चुनौती बनी हुई थी।
प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह पंवार ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में चार कक्ष निर्माणाधीन है। उम्मीद है कि आगामी शैक्षिक सत्र से छात्रों को नई कक्षाओं का लाभ मिलने लगेगा, जिससे पढ़ाई के लिए पर्याप्त कक्षाएं और बेहतर माहौल उपलब्ध होगा। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई विशाल चौहान ने बताया कि दीनगांव इंटर काॅलेज में दो नए कक्ष और बरामदा निर्माण के लिए 31 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर आगामी जनवरी से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें