फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: समान कार्य-समान वेतन न दिए जाने पर कर्मियों ने दिया धरना

Sat, 31 Oct 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वानिकी महाविद्यालय के उपनल और संविदा कर्मियों ने कर्मियों ने उठाई मांग
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर बेमियादी आंदोलन की दी चेतावनी
नई टिहरी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में उपनल और संविदा पर कार्यरत कर्मियों ने तीन माह का लंबित वेतन व समान कार्य के लिए समान वेतन न देने पर आक्रोश जताते हुए महाविद्यालय के परिसर में धरना दिया। कर्मियों ने जल्द मांग पूरी न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
वानिकी महाविद्यालय के उपनल व संविदा कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने कहा कि शासनादेश जारी होने के बाद भी उन्हें समान कार्य-समान वेतन से वंचित रखा गया है। कर्मी मनवीर सिंह तड़ियाल, राकेश बहुगुणा, मूर्तिराम उनियाल आदि का कहा कि तीन माह से वेतन न मिलने से कर्मियों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी से विवि एवं महाविद्यालय के कार्यों का निर्वहन करते हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उनका मनोबल प्रभावित होता है। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों, शासनादेशों के बाद भी कर्मियोें को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ भी दिया जाए।
विज्ञापन

धरना देने वालों में महेश घिल्डियाल, विनोद कोठारी, विकास कोठारी, विजय बिष्ट, वीरेंद्र नेगी, गिरवीर नेगी, प्रशांत भंडारी, राम लाल भट्ट, चंद्रवीर बिष्ट, कर्मानंद ममगाईं, नीलम नेगी, संगीता बिजल्वाण शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें