महिलाएं स्वरोजगार से जोड़कर बढ़ाए अपनी आजीविका : चौहान
नई टिहरी। नगर पंचायत गजा की ओर से गठित महिला समूहों व अन्य महिलाओं की गजा नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष चौहान ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका बढ़ना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ़ सचिन कुमार, डॉ़ कीर्ति, डॉ़ एकता बेलवाल ने कृषि एवं बागवानी, एसबीआई के शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार, आरसेटी के संजीव नेगी, सुनील कुमार समूह को बैंक से दिए जाने वाले ऋण तथा अन्य लोगों ने मातृ वंदना, जननी सुरक्षा, जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बैठक में मौजूद महिलाओं को बताया।
जिला पंचायत सदस्य ताजवीर सिंह खाती ने महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर अरविंद जोशी, संजय बहुगुणा, सुशील कुमार बहुग़ुणा, ईओ हरेंद्र सिंह परमार, बलवीर पंवार, प्रदीप राणा, सूरत गुसाईं, विजय कुमार, दिव्यांशु बिजल्वाण, रंजना चौहान, जमुना देवी, नेहा, राजेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।