फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: धनोल्टी में सफाई व्यवस्था कर पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाएं

Tue, 03 Feb 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में आधार सेंटर खोलने और पशुओं का टीकाकरण करने की मांग भी उठी
विज्ञापन

नई टिहरी। पर्यटन नगरी धनोल्टी में तहसील दिवस आयोजित किया गया। डीएम नितिका खंडेलवाल ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का जल्द निस्तारण कर अवगत कराने के निर्देश दिए।
धनोल्टी में आयोजित तहसील दिवस में पर्यटन नगरी धनोल्टी में सफाई व्यवस्था करने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाने की मांग उठाई गई। ग्राम गोठ के प्रधान लाखीराम चमोली ने धनोल्टी से लग्गा गोठ तक सड़क बनाने, जीआईसी धनोल्टी चुलीसैण में कला वर्ग के लिए पदों का सृजन करने, क्षेत्र में आधार कैंप लगाने, लग्गा गोठ में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग की। स्थानीय पशुपालकों ने पशुओं का बीमा और टीकाकरण कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

लामकंडे के प्रधान दिनेश रावत ने आपदा से क्षतिग्रस्त संपत्तियों का मुआवजा देने, सौंग नदी पर बने चेकडैम से कृषि भूमि को हो रहे नुकसान की रोकथाम के लिए सुरक्षा दीवार लगाने और चुनारी गाड से गांव की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार लगाने की मांग उठाई गई। गांव की मंजू देवी ने प्रधानमंत्री आवास देने और क्षेत्र की भोजन माताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

धनोल्टी टैक्सी-मैक्सी एसोसिएशन ने टैक्सी स्टेंड के लिए जमीन देने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य दीक्षा नेगी ने क्षेत्र में आधार केंद्र खोलने, खनेरी-धनोल्टी मोटर मार्ग को जोड़ने की मांग की। तहसील दिवस में धनोल्टी-कद्दूखाल क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण करने, विद्युत लाइनों को प्रभावित कर रहे पेड़ों की लॉपिंग करने, नेटवर्क समस्या से निजात दिलाने, निराश्रित गोवंश के लिए पार्किंग के नीचे गोशाला बनाने की मांग की गई। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अंकित राज और तहसीलदार बीरम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें