फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बारिश होते ही गुल हो जाती है बिजली

Thu, 27 Jun 2024 04:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़ाकेदार और विनयखाल क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के थाती पट्टी और विनयखाल क्षेत्र के गांवों में निवासरत लोगों को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। बारिश और आंधी-तूफान शुरू होते ही क्षेत्र के गांवों में बिजली गुल हो रही है। परेशान लोगों ने ऊर्जा निगम से विनयखाल, बूढ़ाकेदार क्षेत्र के लिए अलग फिडर बनाने की मांग की है।
बूढ़ाकेदार और विनयखाल क्षेत्र के लिए वर्तमान में चमियाला विद्युत सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई की जाती है। लगभग 70 किमी लंबी इस विद्युत लाइन से थाती, बूढ़ाकेदार औ विनयखाल क्षेत्र के सौला, खवाड़ा, जखाड़ा, तौली, तितरोडा, दल्ला, तीनगढ़, भिगुन, चानी, अगुुंडा, आगर, गेंवाली, मेड़, मारवाड़ी, निवालगांव जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी विद्युत लाइन होने के कारण बारिश और आंधी तूफान होते ही कही पर भी फाल्ड आने से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। समस्या के समाधान के लिए जिला पंचायत सदस्य धनपाल सिंह नेगी, अखिलेश भट्ट, प्रवीन, दर्मियान सिंह, सोहन लाल ने बूढ़ाकेदार, विनयखाल क्षेत्र के लिए अलग फिडर बनाने की मांग की है। इस बाबत ऊर्जा निगम की उप खंड अधिकारी अदिति सैनी ने बताया कि बूढ़ाकेदार, विनयखाल क्षेत्र के लिए अलग फिडर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। आगामी जुलाई में नया फिडर बनाने की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें