फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास में लापरवाही पर ईई एकतरफा कार्यमुक्त

Wed, 07 Sep 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुनर्वास कार्य में लापरवाही पर पुनर्वास निदेशालय के अधिशासी अभियंता पर गाज गिर ही गई। जिलाधिकारी ने पुनर्वास अधिशासी अभियंता को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है। पुनर्वास निदेशक इंदुुधर बौड़ाई ने निदेशालय के ईई के स्थानांतरण के लिए शासन को कुछ दिन पूर्व संस्तुति भेजी थी।
विज्ञापन


पुनर्वास निदेशालय में अधिशासी अभियंता डीके सिंह को जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने बुधवार को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया। मंगलवार को ही शासन ने डीके सिंह का पुनर्वास खंड नई टिहरी से अवस्थापना खंड चंबा में तबादला किया था। स्थानांतरण आदेश में शासन ने डीके सिंह को तीन दिन के अंदर नई तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग देने को कहा था, लेकिन  डीएम ने डीके सिंह को एक एकतरफा कार्यमुक्त करते हुए अवस्थापना खंड चंबा से आए अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर सिंह को ज्वाइनिंग दे दी।

जिलाधिकारी ने 60 वर्ग मीटर के प्लॉट के स्थान पर 100 वर्ग मीटर प्लॉट आवंटित करने के मामले में पुनर्वास प्रभारी को जांच भी दी है। जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने बताया  कि पुनर्वास अधिशासी अभियंता डीके सिंह के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद शासन ने उनका तबादला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें