फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नामिका निरीक्षण में जीआईसी छापराधार की शैक्षिक गतिविधियां परखी

Tue, 06 Oct 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय इंटर कॉलेज छापराधार में नामिका निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षिक, प्रशासनिक और भौतिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। नामिका निरीक्षण दल ने कॉलेज में दो दिन प्रार्थना सभा से लेकर कक्षा शिक्षण कार्य और छुट्टी के समय तक की सभी गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन

पैनल अधीक्षक राम अवतार ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों की शैक्षिक गतिविधियां, सहभागिता और उपस्थिति का भी जायजा लिया। प्रधानाचार्य गबर सिंह चौहान ने कहा कि नामिका निरीक्षण कॉलेज के लिए अपनी शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार और उपलब्धियों को सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। निरीक्षण दल में अंग्रेजी प्रवक्ता धनपाल सिंह नेगी, भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता गिरीश चंद्र गौड़, शिक्षक आशीष सगोई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपाल सिंह नेगी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें