फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: छात्रों को पर्यावरण और वन्य जीवों से सुरक्षा के बारे में बताया

Fri, 12 Dec 2025 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए आगराखाल कसमोली में तीन दिवसीय थौल शुरू
विज्ञापन


नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय आगराखाल कसमोली थौल शुरू हुआ। रविवार तक चलने वाले कसमोली थौल में पहले दिन पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं के साथ लोगों को पर्यावरण और वन्य जीवों की सुरक्षा की जानकारी दी।

जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, व्यापार मंडल आगराखाल और न्यू विजन फाउंडेशन देहरादून की ओर से आयोजित आगराखाल कसमोली थौल का पद्मश्री रावत, पक्षीविद राजेश भट्ट, यूकॉस्ट से जुड़े अग्रिम सुदंरियाल ने कसमोली थौल का शुभारंभ किया। पूर्व प्रमुख व कसमोली थौल के आयोजक वीरेंद्र कंडारी ने कहा कि शनिवार को राइडर साईकिलिंग, योग, ग्रामीण संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम, कसमोली से पांच किलोमीटर मैराथन आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी, आगराखाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ़ धर्मानंद रतूड़ी, गजेंद्र रमोला, विजेंद्र रमोला, विवेक सकलानी, कसमोली ग्राम प्रधान मंजू रामोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना रमोला, अजय रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें