फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों को खूब भा रहा है ईको पार्क

Tue, 16 May 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनोल्टी की सुरम्य वादियां इन दिनों देशी-विदेशी पर्यटकों को खूब भा रही है। पर्यटकों की तादात दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि धनोल्टी ईको पार्क ने पिछले आठ वर्षों की अपेक्षा इस साल आय के पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर 60 लाख से अधिक की आय अर्जित की।
विज्ञापन


पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए धनोल्टी में वन विभाग मसूरी ने ईको पार्क बनाया है। अंबर और धरा नाम के इन दो ईको पार्कों को स्थानीय युवकों की मदद से संचालित किया जाता है। पार्क के अंदर ही देवदार के जंगल का संरक्षित क्षेत्र है।

पार्क के भीतर रहने के लिए हट्स भी बनाए गए हैं, जो अधिकांश समय फुल रहते हैं। पार्क को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए वन विभाग पर्यटकों से शुल्क लेता है। पार्क के भीतर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए कुछ न कुछ व्यवस्था है।
विज्ञापन


पार्क के सचिव कुलदीप नेगी ने बताया कि देशी-विदेशी पर्यटकों से समिति को वर्ष 2008-9 में पांच लाख 38 हजार 660 की आय हुई। 2009-10 में 17 लाख 2916, 2010-11 में 27 लाख 34 हजार 560, 2011-12 में 33 लाख 14 हजार 698, 2012-13 में 52 लाख 77 हजार 316, 2013-14 में 31 लाख 54 हजार 982, 2014-15 में 48 लाख 82 हजार 352, 2015-16 में 51 लाख 10 हजार 792 और वर्ष 2016-17 में अब तक 60 लाख 26 हजार 477 रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें