फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु में हो रहे परिवर्तन से बढ़ रहा धरती का तापमान : सुरेश

Thu, 24 Oct 2024 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल में पर्यावरण एवं सोशल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की पहल पर भूगोल विभाग के सहयोग से हिमालय में जलवायु परिवर्तन और आपदा के प्रभाव पर एक अध्ययन यात्रा के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। रक्षा सूत्र आंदोलन के प्रणेता व यात्रा संयोजक सुरेश भाई ने कहा कि जलवायु में आ रहे परिवर्तन से धरती का तापमान बढ़ रहा है। परिणाम स्वरूप भूस्खलन, बाढ़, हिमस्खलन की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


यमुनोत्री धाम से 18 अक्तूबर को शुरू हुई एक अध्ययन यात्रा का बृहस्पतिवार को बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल में समापन किया गया। यात्रा के संयोजक सुरेश भाई ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के ठोस उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले समय में इसके और गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक जलस्रोतों में पानी सूख रहा है।
जलवायु परिवर्तन से धरती का तापमान में बढ़ रहा है, जिसका असर हिमालय के ग्लेशियरों पर पड़ रहा है। हिमालयी क्षेत्रों और राज्यों में आपदा की घटना हो रही है। कहा कि हिमालय संवेदनशील है। इससे छेड़छाड़ बेहद ही घातक है। सरकारें इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सर्वोदय संगठन से जुड़े संजय राणा ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से नदियां दूषित होने के साथ उनमें पानी की मात्रा कम हो रही है। प्रदूषण के कारण ग्लेशियर कई किमी पीछे खिसक गए हैं। नदियों में गाद भरने से वह 10 से 12 फीट ऊपर उठ गई है। इस मौके पर डॉ़ सरिता बहुगुणा, डॉ़ मुकेश नैथानी, डॉ़ रेखा बहुगुणा, डॉ़ कृष्ण चंद नेगी, विनोद लाल शाह, डॉ़ जयवीर फरस्र्वाण, जितेंद्र डोभाल, बद्रीश बडोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें