फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पढ़ाया संगठन सशक्तिकरण का पाठ

Tue, 24 Mar 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी / कंडीसौड़। भाजपा नई टिहरी और थौलधार मंडल का दो दिवसीय दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान शुरू हो गया जिसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास, विकास, संगठन के विस्तार की दृष्टि, कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियां और उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को एआई का प्रभावी उपयोग करने, नमो व सरल ऐप की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी व अभियान के जिला सह-संयोजक डॉ. प्रमोद उनियाल के शुभारंभ किया। कहा कि भाजपा का यह अभियान प्रत्येक मंडल में चलाया जा रहा है। उन्होंने पार्टी की रीति व नीति के साथ ही सरकार की उपलब्धियों काे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट, देवेंद्र बेलवाल, सुषमा उनियाल, प्रवीण लेखवार, जीतराम भट्ट, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, महामंत्री पवन शाह, मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, शांति खंडूरी, जयेंद्र पंवार, राम लाल नौटियाल, जगदंबा रतूड़ी, मधु भट्ट आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, कंडीसौड़ में आयोजित प्रशिक्षण में विधायक प्रीतम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र भंडारी, मंडलध्यक्ष ललित खंडूरी, राजेंद्र जुयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें