फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नशे में बस चल रहा चालक हिरासत में, वाहन किया सीज

Fri, 18 Oct 2024 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ओवर लोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंपटी पुलिस ने एक बस चालक को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया है। वाहन चालक पश्चिम बंगाल के 28 यात्रियों को लेकर कैंपटी फॉल से देहरादून की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

अपर उप निरीक्षक आनंद सिंह रावत ने बताया कि एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देश पर थाना और चौकी क्षेत्र में ओवर लोडिंग और ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 17 अक्तूबर को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे के दौरान वाहन कैंपटी थाना क्षेत्र में चलाई जा रही चेकिंग प्वाइंट से चालक बस को लहराते हुए चला रहा थे, जिससे चालक के नशे में होने के शक पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर बस रोकी गई।
बस में पश्चिम बंगाल के 28 यात्री सवार थे। चालक के नशे में होने के बाबत यात्रियों से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वे 17 अक्तूबर को सुबह आठ बजे हरिद्वार से 12.30 बजे कैंपटी फॉल घूमने आए थे। उस समय चालक ने कोई शराब नहीं पी थी, लेकिन कैंपटी घूमने के बाद हम तीन बजे बस से हरिद्वार के लिए निकले तो चालक के गाड़ी चलाने पर चालक के नशे में होना प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन

चालक के नशे में होने की शिकायत करते इससे पहले पुलिस ने बस रोककर संज्ञान ले लिया। एएसआई रावत ने बताया कि एल्कोमीटर से चालक की जांच की गई तो वह शराब पिये था। चालक शूरवीर सिंह निवासी ग्राम रुद्रपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून को हिरासत में लेकर बस को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें