फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-दमाऊ के साथ निकाली रैली

Sun, 14 Aug 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनोल्टी विधानसभा की तीन पट्टियों के लोगों ने ओबीसी की मांग को लेकर ढोल दमाऊ के साथ गांवों में जनजागरण रैली निकाली। बताया गया कि जायज मांग को लेकर जनजागृति अभियान गांवों में सतत रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के कई गांवों के लोग मैंडखाल में जुटे। यहां हुई बैठक में ग्रामीणों ने सरकार से धनोल्टी की नगुन, गुसाईं और जुआ पट्टी से जुड़े गंगाड़ी समुदाय के गांवों को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने की मांग की। इसके बाद  ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ, मस्कबीन की थाप के बीच  किलवाण गांव, झकोगी, सिंवाली पातल, कनस्यूड़, डांग, क्यारी, गैर, रैदूणी, बागी, डंडी, बांडा, इड़ियान गांव तक जनजागरण रैली निकाली।

रैली  के संयोजक बचन सिंह पडियार और जगदीश प्रसाद भट्ट ने बताया कि जनजागरण रैली इसके बाद लवाणी, बनस्यूल, कस्तल, मंजकोट, बंदोगी, भंडारकी, नकोट, बगोड़ी,  खमोली, पगारी, धमाड़ी समेत दर्जनों गांवों में नियमित रूप से निकाली जाएगी।
विज्ञापन


पडियार ने बताया कि संपूर्ण धनोल्टी परिक्षेत्र का रहना-बसना, संस्कृति में एकरूपता है, लेकिन ओबीसी के मामले में क्षेत्र की तीन पट्टियों को वंचित कर दिया गया है, जो  कि गलत है। जन जागरण रैली में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रेम लाल जुयाल, भागचंद रमोला, मोहन लाल  खंडूड़ी, सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, दयाराम नौटियाल, केशर कैंतुरा, बिशन सिंह बरुली, उत्तम राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें