गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में पुलिस कर्मी 16 अगस्त को बिना शस्त्र लड़ाई (अन आर्मड कांबेट) का प्रदर्शन करेंगे। दरअसल जिला पुलिस की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके लिए जूडो कोच डा. राकेश नौटियाल पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पूर्व में वह पौड़ी में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। वर्तमान में वह बिड़ला परिसर में पुलिस कर्मियों का यूएसी (अन आर्मड कांबेट) का रिफ्रेशर कोर्स चलाया जा रहा है। इसका समापन सोमवार को होगा। मंगलवार को प्रशिक्षित पुलिस कर्मी यूएससी का प्रदर्शन करेंगे। ब्यूरो