फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चंबा व आसपास के क्षेत्रों में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

Fri, 19 Sep 2025 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
टिहरी जिले में चंबा पंपिग योजना क्षतिग्रस्त होने के बाद टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद
विज्ञापन
टैंकर, हैंडपंप व पेयजल स्रोतों से पानी जुटा रहे लोग
विज्ञापन


चंबा (टिहरी)। अतिवृष्टि से चंबा, बादशाहीथौल व आसपास के क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करने वाले नागणी स्थित पंप हाउस में मलबा घुसने से गत चार दिनों से क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है।

गत सोमवार रात अतिवृष्टि से हेंवल नदी के उफान आने से नदी का मलबा नागणी स्थित पंप हाउस में घुस गया था जिससे चंबा, बादशाहीथौल, रानीचौरी व आसपास के क्षेत्र के पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। हालांकि जल संस्थान चंबा व बादशाहीथौल में टैंकरों से पानी आपूर्ति में लगा है। लेकिन वह व्यवस्था नाकाफी होने से लोगों को हैंडपंप व पेयजल स्रोतों से पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गोपाल कोठारी का कहना है कि चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चंबा क्षेत्र में गिने-चुने हैंडपंप होने के कारण लोगों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। पानी की व्यवस्था जुटाने में लोगों का दिन निकल रहा है। उन्होंने जल संस्थान से शीघ्र पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन





चंबा के कुछ क्षेत्रों में सारज्यूला पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति की जा रही है। टैंकरों को भी पेयजल आपूर्ति पर लगाया गया है। विभाग के कर्मी लगातार पंपिंग योजना की मरम्मत में लगे हैं। उम्मीद है शनिवार से पानी आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

- प्रशांत भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें