पीने के लिए ढाई किमी दूर से पानी ढो हैं ग्रामीण
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक में लोयल गांव के कुंड्या नामे तोक में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को करीब ढाई किमी दूर से पीने का पानी ढोना पड़ रहा है। पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से ग्रामीणों में रोष है।
प्रधान देवेश्वरी देवी और सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि स्रोत सूखने के बाद गांव में पानी के संकट की सूचना रेलवे और जल निगम मुनिकीरेती को दे गई थी लेकिन 12-13 दिन बीतने के बाद भी पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों को इन दिनों बारिश के पानी से काम चलाना पड़ रहा है। स्रोत पर भी पानी कम होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। प्रधान ने कहा कि कुंड्या तोक को भी सूरजकुंड-रानीताल पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेलवे सुरंग के लिए किए जा रहे विस्फोटों के कारण स्रोत सूख गए हैं। उन्होंने कुंड्या तोक को शीघ्र पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ने की मांग की है।
कुंड्या तोक को पंपिंग योजना से जोड़ने के लिए पाइप वेल्डिंग से जोड़े जाने हैं लेकिन बारिश के कारण वेल्डिंग का काम नहीं हो पा रहा है। बारिश रुकते ही काम शुरू कराया जाएगा। -प्रवीण शाह, ईई, पेयजल निगम मुनिकीरेती।