फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ‘देश की ऊर्जा जरूरतों को संकल्प के साथ करेंगे पूरा’

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने आयोजित किया सम्मान समारोह
विज्ञापन

नई टिहरी। टीएचडीसी के डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की पहल पर टीएचडीसी के नव नियुक्त निदेशक कार्मिक शैलेंद्र सिंह और निदेशक तकनीक भूपेंद्र गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नवनियुक्त निदेशकों ने संकल्प के साथ देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की बात कही। कहा, टीएचडीसी को हाइड्रो के अलावा थर्मल, कोल और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने के नए अवसर मिल रहे हैं।
कोटी काॅलोनी में आयोजित सम्मान समारोह का नव नियुक्त निदेशक शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र गुप्ता, टीएचडीसी टिहरी कॉपलेक्स के ईडी एलपी जोशी ने गंगा आरती का उद्घाटन किया। निदेशक कार्मिक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हाइड्रो ऊर्जा के क्षेत्र में जो उनका लंबा अनुभव है उसका भरपूर उपयोग टीएचडीसी को पीएसयू के रूप में स्थापित करने में करेंगे। निदेशक तकनीकी भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की मदद से टीएचडीसी हाइड्रो के अलावा थर्मल, कोल व पवन ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने के नए अवसर मिल रहे हैं जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए टीएचडीसी के कार्मिकों के साथ तत्परता से कदम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी एलपी जोशी ने कहा कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में टीएचडीसी अहम भूमिका निभा रहा है। देश को ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूती प्रदान करना हमेशा पहली प्राथमिकता रहेगी। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि जिन डिप्लोमा इंजीनियरों से संस्थान में 30 साल से अधिक की सेवा दे दी है उन्हें डीजीएम पद से सेवानिवृति दी जाए। इस मौके पर अपर महा प्रबंधक डॉ. एएन त्रिपाठी, एमके सिंह, अभिषेक गौड़, आरआर सेमवाल, अनिरूद्ध विश्नोई, एआर नौटियाल,अनूप कुमार ध्यानी, बीसी भट्ट, मदन चौहान, संजय पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें