फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां बंद होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Fri, 22 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन और लोनिवि की लापरवाही से ब्लॉक रोड के व्यापारी और स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। प्रशासन ने उस मार्ग से अतिक्रमण तो तोड़ दिया, लेकिन मलबा उठाना भूल गया। जिससे पहले से परेशानी झेल रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। मलबे से नालियां बंद होने से पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन


लोनिवि ने तहसील प्रशासन के सहयोग से सात अप्रैल को ब्लॉक रोड पर जेसीबी मशीन लगाकर सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया था, जिससे नालियों के ऊपर मलबे का ढेर लग गया है। लेकिन लोनिवि ने अभी तक न मलबा हटाया और न नालियों की मरम्मत शुरू की है।

जिससे नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। शिव सिंह रावत, उम्मेद सिंह चौहान, पीतांबर दत्त नौटियाल, जगदीश उनियाल, चमन प्रकाश डिमरी और सोबत सिंह कलूड़ा ने नालियों से मलबा हटाकर मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। इस बाबत लोनिवि के अवर अभियंता सुनील ने कहा कि मलबा हटाकर मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें