थत्यूड़ (टिहरी)। खाद्य पूर्ति और राजस्व विभाग की गठित क्यूआरटी टीम ने धनोल्टी और आसपास के क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों का निरीक्षण कर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गैस सिलिंडरों के उपयोग की जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों में कॉमर्शियल सिलिंडरों का उपयोग होता मिला।
टीम ने होटल संचालकों को व्यावसायिक गतिविधियों में किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग न करने को कहा। चेतावनी दी यदि किसी प्रतिष्ठान में घरेलू सिलिंडर का उपयोग पाया जाता है तो संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओम भारत गैस मसूरी की ओर से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने की जानकारी भी दी गई। निरीक्षण टीम में क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी विवेक शाह, पूर्ति निरीक्षक अंजलि पंवार, प्रदीप पंत, राजस्व उप निरीक्षक अंबुज चतुर्वेदी, दिलीप कुमार व संदीप कुमार मौजूद रहे। संवा