फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल बाद यात्रा पर निकली डोली

Sat, 12 Nov 2016 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
विज्ञापन
Doli - फोटो : file photo
विज्ञापन
त्रियुगीनारायण की पद डोली 27 साल बाद सीमांत क्षेत्रों के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए घुत्तू पहुंची। श्रद्धालुओं ने डोली का भव्य स्वागत कर रात्रि जागरण किया।
विज्ञापन

त्रियुगीनारायण से दो नवंबर को पद यात्रा पर निकली डोली रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्रों का भ्रमण कर घुत्तू पहुंची।

क्षेत्र की खुशहाली के लिए शुरू की गई यात्रा 13 नवंबर को बाड़हाट उत्तरकाशी में गंगा स्नान करने के बाद अपने स्थान त्रियुगीनारायण पहुंचेंगी। शुक्रवार शाम भिलंग पट्टी के घुत्तू पहुंची डोली यात्रा का स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापार मंडल के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उसके बाद रघुनाथ मंदिर में रात्रि जागरण किया गया। बताया गया कि डोली यात्रा अभी तक रामपुर, जामू, न्यूजेटा, कुमेड़ा, गुप्तकाशी, तुलंगा, डांगी, बधाणी का भ्रमण कर घुत्तु पहुंची है।

डोली शनिवार शाम बूढ़ाकेदार में रात्रि विश्राम करेगी। डोली यात्र और समिति के प्रबंधक परशुराम गैरोला और मुकंदराम जमलोकी ने बताया कि पद डोली यात्रा 27 साल बाद सीमांत क्षेत्रों की खुशहाली, महामारी से बचने और अच्छी फसल की पैदावार के लिए निकाली जाती है। उन्होंने बताया कि डोली बूढ़ाकेदार से बाड़हाट उत्तरकाशी में नदी में स्नान करने के बाद फिर से अपने थान के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


घुत्तु में आयोजित रात्रि जागरण में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय उनियाल, समन सिंह धनाई, केदार, अमरदेव तिवाड़ी, अव्वल सिंह, शिव प्रसाद, शांति प्रसाद, रामचंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें