फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन गांवों का भ्रमण कर थान पहुंची डोली

Sun, 11 Sep 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
नैनबाग के कोट गांव में नाग देवता से आर्शीवाद लेते श्रद्घालु। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जौनपुर ब्लाक की इड़वाल्स्यु पट्टी के 15 गांवों का भ्रमण कर नाग देवता की डोली के अपने मुख्य थान कोट पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत और दर्शन किया। इसके बाद मुख्य पुजारी सुमन लाल सेमवाल ने देवता का जलाभिषेक कर मंदिर में डोली स्थापित की।  
विज्ञापन


क्षेत्र में आस्था का प्रतीक नाग देवता की डोली हर तीसरे साल पट्टी के 15 गांवों का भ्रमण करती है। डोली के विभिन्न गांवों में पहुंचने पर श्रद्धालु दर्शन करते हैं और देवता से घर- परिवार और गांव की खुशहाली की कामना करते हैं। इस दौरान जिस गांव में डोली पहुंचती है, उसमें रात के समय जागड़ा (जागर) का आयोजन होता है।

इस साल नाग देवता की डोली बीती 13 गते भादों यानि 28 अगस्त को श्रीकोट मेले के दौरान भ्रमण पर निकली थी, जो कोट, श्रीकोट, भटवाड़ी, बसाणगाव, ऐंदी, बिष्टोंसी, खसहोंसी, बमणगांव, खासकोटी, घियाकोटी, झंगेरी, घराड़ा, कठ्यूड़, आखली, पन्यार सेरी होते हुए 25 गते भादों यानि रविवार को मुख्य थान कोट पहुंची।
विज्ञापन


सोमवार को सभी गांवों के लोग दर्शन को मुख्य थान जुटेंगे। इसके बाद देवता की डोली आठ माह के लिए शीतकालीन वास पर रहेगी। अगले वर्ष अप्रैल में फिर से डोली को दर्शन के लिए निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें