फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु स्वामी रामदेव की ओर से एलोपैथी पर दिए गए बयान के खिलाफ जिलेभर के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कर उन्हें माफी मांगने और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की मांग की है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कहा कि स्वामी रामदेव का बयान घृणित मानसिकता का है। प्रत्येक चिकित्सा पद्धति का अपना महत्व है, लेकिन इस तरह से कोई जिम्मेदार व्यक्ति गैर जिम्मेदाराना बयान कैसे दे सकता है। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति पर प्रांतीय नेतृत्व विचार करेगा। विरोध जताने वालों में प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संघ के महासचिव डा. मनोज वर्मा, एसीएमओ डा. दीपा रूवाली, डा. एलडी सेमवाल, सीएमएस डा. अमित राय, डा. सीएस रावत, डा. राखी गुसाईं, डा. श्याम विजय, डा. कुलभूषण त्यागी सहित जिलेभर के पीएचसी, सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें