फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापनगर के लिए बना डोबरा-चांठी पुल कांग्रेस सरकार की देन: हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा डोबरा-चांठी पुल कांग्रेस सरकार की देन है, लेकिन भाजपा सरकार केवल पुल निर्माण का श्रेय लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है। कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में पुल का अंतरराष्ट्रीय कंसलटेंट से डिजायन तैयार करवाकर निर्माण कार्य के लिए एकमुश्त धनराशि जारी की गई। जिस कारण अब पुल बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने पुल के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान डोबरा से भामेश्वर मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस की ओर से भामेश्वर महादेव मंदिर में डोबरा-चांठी पुल निर्माण में योगदान देने वाले पूर्व सीएम रावत समेत पार्टी नेताओं का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सीएम रावत ने पुल स्वीकृत करवाने वाले पूर्व विधायक स्व. फूल सिंह बिष्ट की पत्नी प्रभावती बिष्ट समेत दर्जनों लोगों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा जनता भाजपा का झूठ पहचान चुकी है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पुल निर्माण का श्रेय बांध प्रभावितों के संघर्ष को दिया। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा डोबरा-चांठी पुल का निर्माण तीन माह पहले हो चुका था, लेकिन भाजपा सरकार राजनीतिक लाभ लेने के लिए पुल का लोकार्पण में देरी कर रही है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम मे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, भीमलाल आर्य, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, सब्बल सिंह राणा, देवी सिंह पंवार, कुलदीप पंवार, हरिओम भट्ट, नरेंद्र राणा, कुशीलाल, विजयलक्ष्मी थलवाल, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, धनीलाल शाह, प्रवीन भंडारी, याकूब सिद्धिकी, मान सिंह रौतेला, शक्ति जोशी, लखवीर चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें